वंदना शिवा को सिडनी शांति पुरस्कार
वंदना को चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में सिडनी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे एक दिन पहले वह यहां भाषण देंगी। पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद वंदना ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रही हैं।
आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार वंदना ने कहा कि तीन नवंबर को सिडनी में आयोजित समारोह में वह कृषि क्षेत्र में महिलाओं का समर्थन और मानवाधिकार जैसे मुद्दों को उठाएंगी।
सिडनी पीस पाउंडेशन के निदेशक स्टुअर्ट रीज ने कहा कि वंदना एक प्रेरणादायी महिला हैं। फाउंडेशन की अध्यक्ष मैरी कोस्टाकिडिस ने कहा, "वंदना शिवा का काम मानवाधिकार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications