मेक्सिको में बच्चे की हत्या
समाचार एजेंसी ईएफई ने चिहुआहुआ अटार्नी जनरल के कार्यालय के हवाले से रविवार को बताया कि सियुडेड जुआरेज में शनिवार को सात वर्षीय बच्चे सहित नौ लोगों की हत्या कर दी गई।
उधर ग्युरेरो राज्य में पुलिस ने एक कार से पांच लोगों के गोली से छलनी शव एक कार के अंदर से बरामद किये।
सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति फिलिप काल्डेरो के दिसंबर 2006 में पदभार संभालने के बाद से अप्रैल 2010 तक नशीली दवाओं से संबंधित हिंसा में 22,743 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications