जेल से छूटे आरोपियों पर बलात्कार का मुकदमा
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाडा निवासी आमना पुत्री जाकिर अली ने आरोप लगाया है कि कि उसकी 16 वर्षीया बहन का विगत 15 मई 2009 को दुकान पर जाते समय गांव के ही सलीम, इस्तकार, मतलूब व उम्मैद ने अपहरण कर लिया था। ये लोग लगातार 11 महीने 20 दिनों तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करते रहे। पिछले एक मई 2010 को वह किसी तरह इन लोगों के चंगुल से भाग आई।
आमना के अनुसार ये लोग डकैती के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। इस समय वह जमानत पर छूटकर आए हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications