क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
शीला दीक्षित को धमकी देने वाला गिरफ्तार
वीर सिंह (25) पूर्वी दिल्ली के फर्श विहार का निवासी है। उसने एक व्यक्ति को फंसाने के लिए गुरुवार को कथित रूप से एक फोन किया। वह व्यक्ति अपने बकाए के लिए वीर सिंह को प्रताड़ित कर रहा था।
वीर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य व्यक्ति को फोन करने के लिए बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके से एक मोबाइल फोन चुराया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वीर सिंह ने सोचा था कि पुलिस दीक्षित को जान से मारने की धमकी देने के लिए दूसरे व्यक्ति की तलाश करेगी और उसे गिरफ्तार करेगी। लेकिन व्यवस्थित जांच के बाद हमने वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।"
धमकी के बाद दिल्ली पुलिस ने दीक्षित की सुरक्षा बढ़ा कर जेड श्रेणी कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें