'खरगोश बनकर' महारानी से मिले थे कैमरन
कैमरन ने वर्ष 1975 में एसकॉट के हीथरडाउन स्कूल में पढ़ाई के दौरान 'टोड ऑफ टोड हॉल' नाम के एक नाटक में हिस्सा लिया था। उसमें उन्होंने हरॉल्ड रैबिट की भूमिका निभाई थी। अब यह स्कूल बंद हो चुका है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस स्कूल में कैमरन के शिक्षक रहे क्रिस ब्लैक को आज भी पूरा वाकया बखूबी याद है। उन्होंने कहा, "मुझे स्कूल का वार्षिक नाटक तैयार करने का काम मिला हुआ था। वर्ष 1975 में हमने इस संगीत नाटक को तैयार किया था।"
ब्लैक ने कहा, "इस नाट्य समारोह के अंतिम दिन महारानी ने भी शिरकत किया था। डेविड के बड़े भाई अलेक्जेंडर ने रैटी का किरदार निभाया था। उस दौरान डेविड अपने भाई पर हावी नजर आए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications