एकदिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे राहुल
राहुल एयर इंडिया के विमान से 9.40 बजे यहां पहुंचे। वह कासरगोड़ के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद वह वायानाड़ और दक्षिणी कोल्लम जिले जाएंगे।
तीनों जिलों में युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव जल्द होने हैं। यहां वह युवक कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षकों व वकीलों से भी बातचीत करेंगे। तीनों ही कार्यक्रमों में न तो कांग्रेस नेताओं और न ही मीडिया को आमंत्रित किया गया है।
राहुल के इस दौरे के मद्देनजर तीनों जिलों में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications