हमारा समूह बड़ी ऊंचाइयां तय करेगा : अनिल अंबानी
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने अपने कर्मचारियों को उनके समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनसे कहा है कि उनका समूह आगामी वर्षो में बड़ी उचाइयां तय करेगा।
अंबानी ने कहा है, "पांच वर्षो से कम अवधि में और कठिन बाधाओं का सामना करते हुए भी हमने देश का तीसरा बड़ा व्यापारिक घराना खड़ा कर लिया है।"
अंबानी ने अपने लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित एक पत्र में कहा है, "आप सभी को जानते हुए मैं इस भरोसे में हूं कि आप सभी हमारे नए समूह को बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरे जोश, संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।"
अंबानी ने कहा है कि वह इस बात को जानते हैं कि कई सारे कर्मचारी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिलायंस गैस विवाद पर दिए गए फैसले के बारे में कुछ अलग बातें सोच-समझ सकते हैं।
अंबानी ने कहा, "हम फैसले का और उस टिप्पणी का आदर करते हैं, जिसके तहत सर्वोच्च न्यायालय ने गैस आपूर्ति समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए दिशा निर्देश जारी कर रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज के 25 लाख से अधिक शेयरधारकों के हितों की रक्षा की है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications