रूसी कोयला खदान में विस्फोट, 30 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस के आपात मामलों के मंत्री सर्गेई शोइगू ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, "अब तक 30 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। 60 लोग अभी भी खदान के अंदर हैं जिनके बारे में अभी कुछ नहीं पता।"
इससे पहले की खबरों में कहा गया था कि रूस की सबसे बड़ी कोयला खदान 'रसपदस्काया' में हुए दो विस्फोटों में 13 लोग मारे गए हैं। विस्फोटों की वजह का अब तक नहीं पता चल पाया है।
शोइगू ने कहा कि बीते 48 घंटों से राहत कार्य चल रहा है। इस दौरान कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जांच अधिरकारियों ने 17 शवों को बरामद कर लेने की बात कही है और आशंका है कि ये शव राहतकर्मियों के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications