उप्र में पारा 40 डिग्री पहुंचा
पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर, आगरा , गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ का अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्यियस की वृद्धि की आशंका व्यक्त की है। अगले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications