मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी बदमाश
वाराणसी के बड़गांव इलाके में रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में एसटीएफ दल ने मोनू यादव उर्फ नाटे उर्फ रिजस्टार को करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
वाराणसी के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल सक्सेना ने संवाददाताओं को बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मोनू बिहार से वाराणसी के बड़गांव इलाके में अपने किसी मित्र से मिलने आने वाला है। देर रात जब उसकी घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।
मोनू के कब्जे से एक 9 एमएम पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए। जौनपुर निवासी मोनू पर हत्या, अपहरण और लूट के करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज थे।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि गत 16 मार्च को मोनू इलाहाबाद में दो सिपाहियों की हत्या कर अपने साथी नीरज सिंह को छुड़ाकर फरार हो गया था। बाद में एसटीएफ ने गत 3 मई को नीरज सिंह को आगरा में एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications