अमेरिका को सौंपा गया मेक्सिको का पूर्व गवर्नर
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार क्विनटाना रू प्रांत के पूर्व गर्वनर मारियो विलान्यूवा मैड्रिड को हवाला के आरोप में वर्ष 2001 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें शनिवार रात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
अटार्नी जनरल कार्यालय के अनुसार मैड्रिड ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान मादक पदार्थो को अमेरिका पहुंचाने में मदद की थी। इसके लिए उसे तकरीबन नौ लाख डॉलर मिले थे।
वर्ष 2001 में गिरफ्तारी के बाद मैड्रिड को जून 2007 में रिहा कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications