कृष्णा की कजाकिस्तान यात्रा में ऊर्जा समझौता शीर्ष पर
कृष्णा मंगलवार दोपहर बाद कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना के लिए रवाना होंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं से कहा कि उनके साथ विदेश मंत्रालय के अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का एक बड़ा दल और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा।
कजाकिस्तान को भारत के सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसियों में से एक बताते हुए प्रकाश ने कहा कि इस दौरे में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications