पत्नी सहित सांसद प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के उत्तरटोला में राजद सांसद सिंह के स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन सिंह अपनी पत्नी प्रभावती देवी के साथ थे। इसी बीच अपराधियों ने घर में घुसकर दोनों को गोली मारकर दी और फरार हो गए। गोली लगने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इधर, सारण के पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी मांझी थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। ज्ञात हो कि प्रभावती देवी जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications