संप्रग सरकार में शामिल होने का सवाल ही नहीं : अखिलेश
सपा के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एव पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफत वाली अपनी विचारधारा के प्रति सपा प्रतिबद्ध है।
हाल में मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार में शामिल होने को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच आपसी सहमति आखिरी दौर में है।
यादव ने कहा कि मीडिया के जरिए हमें सूचना मिल रही है कि हम संप्रग सरकार में मंत्री बन रहे हैं। उन्होंने इन अटकलों पर सफाई देते हुए कहा कि संप्रग सरकार में शामिल होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। वो भी ऐसे समय में जब हम सड़कों पर उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की मायावती सरकार पर सपाइयों पर झ्झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने आज राज्यपाल को ज्ञापन देकर इस मामले में दखल की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications