इराक हमले में 65 की मौत, 100 घायल (लीड-2)
पुलिस, सेना, सरकारी मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों ने देश के विभिन्न हिस्सों में हुए हमलों की पुष्टि की है।
प्रत्यक्षदर्शियों और चिकित्सकों ने कहा कि बगदाद के दक्षिण 100 किलोमीटर दूर स्थित हिला शहर में एक कपड़ा कारखाने के पास दो कार बम में हुए विस्फोट के कारण कम से कम 20 लोग मारे गए और 70 घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि बगदाद के पश्चिम में अबु गरीब में एक व्यावसायिक सड़क पर खड़ी एक कार में हुए बम विस्फोट के कारण दो व्यक्ति मारे गए और 12 घायल हो गए। इस विस्फोट के कारण कई दुकानें और कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इसके पहले सरकारी टेलीविजन ने खबर दी थी कि वासेत शहर में स्थित एक मस्जिद के पास हुए एक बम विस्फोट में आठ व्यक्ति मारे गए और 70 घायल हो गए।
इस हमले से पहले शहर के केंद्रीय बाजार में हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 13 व्यक्ति मारे गए और 70 घायल हो गए।
उप राष्ट्रपति अदेल अब्दुल-महादी ने कहा, "हम सभी राजनीतिक गुटों का आान करते हैं कि वे देश के सर्वोत्तम हित में काम करें, इस संवेदनशील स्थिति में पूरी जिम्मेदारी निभाएं और एक ऐसी सरकार के गठन को गति प्रदान करें, जिसमें सभी पार्टियां शामिल हों।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications