नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 6 घायल
पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब नक्सलियों ने आर.वी.नगर गांव में एक साप्ताहिक बाजार के दौरान पुलिस के एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया।
मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। तीन जनजातीय भी घायल हो गए हैं। घायलों को चिंतापल्ली क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगलों में भागने में सफल हो गए। इलाके में अतिरिक्त बल पहुंच चुके हैं और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications