सीबीआई जांच के लिए प्रियभांशु पहुंचा उच्च न्यायालय
प्रियभांशु के वकील राजीव मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "निरुपमा पाठक की मौत की सीबीआई जांच के लिए हमने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों की भूमिका संदेहास्पद है। पुलिस ने मामले के अहम सबूतों को नष्ट कर दिया है।"
उन्होंने कहा कि वह पुलिस द्वारा दर्ज दोनों प्राथमिकियों पर भी रोक चाहते हैं। पहली प्राथमिकी में पुलिस ने निरुपमा की मां सुधा पाठक को उसकी हत्या का आरोपी बनाया है और कोडरमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज दूसरी प्राथमिकी में प्रियभांशु को बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया है।
कोडरमा पुलिस का एक दल प्रियभांशु और निरुपमा के समान दोस्तों से पूछताछ करने के लिए नई दिल्ली में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications