मौसम की सटीक जानकारी के लिए कार्यशाला

यह कार्यशाला दिल्ली में लोधी रोड स्थित इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आगामी 14 मई को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला का शीर्षक 'मीडिया वर्कशॉप ऑन कम्यूनिकेटिंग वेदर एण्ड क्लाइमेट इंफार्मेशन' रखा गया है।

कार्यशाला के दौरान मौसम और पर्यावरण के बारे में बुनियादी जानकारी और उससे जुड़ी शब्दावली से पत्रकारों का परिचय कराया जाएगा। पत्रकारों को मानसून की प्रक्रिया, आपदा प्रबंधन और पूर्वानुमानों के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा मौसम से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिग कैसे की जाए, इस पर चर्चा होगी।

कार्यशाला की अध्यक्षता विज्ञान व प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वीराज चव्हाण करेंगे। इस दौरान आईएमडी के महानिदेशक, डॉक्टर अजीत त्यागी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रोफेसर एस. के. दास, सहित मानसून विशेषज्ञ प्रोफेसर सुलोचना गॉडगिल पत्रकारों से रूबरू होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+