मुलुंड विस्फोट का मुख्य आरोपी 7 साल बाद गिरफ्तार
महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक 44 वर्षीय डब्ल्यू मुर्तजा उर्फ बाबू इस मामले में विगत सात वर्षो से वांछित था। उसे सोमवार सुबह पूर्वी मुंबई के कुर्ला इलाके के एबीएस रोड से गिरफ्तार किया गया। बाबू इस इलाके में कपड़ों पर नक्काशी करने का काम किया करता था।
एटीएस प्रमुख राकेश मारिया ने पत्रकारों को बताया, "मुलुंड में 2003 में हुए विस्फोट से जुड़े मामले में बाबू वांछित था। उसका नाम चार्जशीट में भी दर्ज है। वह कराटे में ब्लैक बेल्ट है। उसके अलावा इस मामले में छह अन्य लोगों की तलाश है। सभी फरार हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications