पूर्वोत्तर में हुई बारिश, आंधी की चेतावनी (राउंडअप)

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मध्य भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नाागलैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई।

विभाग के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर के राज्यों, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान तेज आंधी आ सकती है। विदर्भ, तेलंगाना, मराठवाड़ा, गुजरात और उड़ीसा के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। पिछले 24 घंटों में देश का सबसे गर्म स्थान महाराष्ट्र का चंदरपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में आगामी कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार है और अगले दो दिनों में यहां भीषण गर्मी पड़ेगी। विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को वातावरण में नमी का स्तर 40 फीसदी रिकार्ड किया गया।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 39़1 डिग्री सेल्सियस था, जबकि गया का 41़ 5, भागलपुर का 40़ 2 और पूर्णिया का 36़ 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने सोमवार को बताया कि आगामी कुछ दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर, आगरा , गोरखपुर, इलाहाबाद और लखनऊ का अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्यियस की वृद्धि की आशंका व्यक्त की है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+