कांग्रेसी विधायकों की भागीदारी चाहते हैं चौहान

भोपाल, 10 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कहा है कि वह अपनी पार्टी के विधायकों को निर्देश दें कि वे विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लें। इस विशेष सत्र का मकसद राज्य के समग्र विकास पर विचार-विमर्श करना है।

गांधी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि 11 मई को प्रस्तावित सत्र का मकसद खासतौर से राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।

चौहान ने कहा है, "यह विचार इस महान आग्रह से प्रेरित है कि राज्य के विकास के लिए सदन के सदस्यों से उनकी राजनीतिक संबद्धताओं से परे सुझाव लिए जाएं।"

चौहान ने गांधी का ध्यान उस सच्चाई की ओर खींचा है, जिसके तहत कांग्रेस की राज्य इकाई ने विशेष सत्र के बहिष्कार का निर्णय लिया है। जबकि यह विशेष सत्र, सदन की बिजनेस एडवायजरी कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में एक सुर से सहमति दिए जाने के बाद आयोजित किया गया है।

चौहान ने उम्मीद जाहिर की है कि इस विशेष चर्चा में हिस्सा लेते समय सदस्य राजनीतिक संबद्धताओं से ऊपर उठ कर अपने सुझाव देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "प्राप्त होने वाले सुझावों को कार्रवाई अनुकूल बिंदुओं में परिवर्तित किया जाएगा और उन्हें समय के भीतर क्रियान्वित कर दिया जाएगा। इस रचनात्मक पहल से राज्य की जनता को अपार लाभ होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+