कर्नाटक के पूर्व मंत्री को 15 तक जेल
हलप्पा हालांकि इस दौरान संभवत: शिमोगा के एक अस्पताल में ही रहेंगे। सीने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरकारी मैक्गन अस्पताल के एक प्रवक्ता ने शिमोगा में संवाददाताओं को बताया, "हलप्पा मधुमेह और रक्तचाप से पीड़ित हैं तथा वह दो-तीन दिन और अस्पताल में रहेंगे।"
हलप्पा ने बलात्कार के आरोपों के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पद से दो मई को इस्तीफा दे दिया था। हलप्पा ने रविवार को शिमोगा में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष समर्पण कर दिया था। वहां लगभग चार घंटे तक की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
शिमोगा की एक अदालत ने रविवार को एक दिन के लिए उन्हें जेल भेज दिया था। शहर में स्थित एक जेल में पहुंचने के तत्काल बाद हलप्पा ने सीने में दर्द की शिकायत की और उसके बाद उन्हें मैक्गन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को अदालत ने हलप्पा के जेल प्रवास को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया, जबकि सीआईडी ने हलप्पा को 14 दिनों के लिए हिरासत में मांगा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications