'प्रभाकरन की मां को भारत आने की इजाजत'
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि केंद्र सरकार ने 79 वर्षीय पार्वती को कुछ शर्तो के साथ तमिलनाडु में इलाज के लिए आने की इजाजत दी है।
करुणानिधि ने कहा, "केंद्र सरकार ने सात मई को मलेशिया स्थित भारतीय राजदूत को एक पत्र भेजा था और उसकी एक प्रति राज्य सरकार को भी भेजी थी। उस पत्र में केंद्र सरकार ने कहा था कि पार्वती को मानवता के आधार पर भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।"
करुणानिधि के अनुसार भारत सरकार ने पत्र के साथ कुछ इस तरह की शर्ते जोड़ दी है कि पार्वती केवल इलाज के लिए भारत आ सकती हैं और उस दौरान वह केवल अस्पताल में ही रहेंगी। उन्हें अस्पताल के अलावा और कहीं नहीं रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक पार्टी से या किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़े व्यक्ति से यहां संपर्क नहीं करना चाहिए।
पत्र के हवाले से करुणानिधि ने कहा कि पार्वती केवल अपने कुछ सूचीबद्ध रिश्तेदारों से ही संपर्क स्थापित कर सकती हैं।
केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि यदि पार्वती किसी सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहती हैं तो तमिलनाडु सरकार उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने कहा कि कुआलालंपुर में भारतीय दूतावास पार्वर्ती को छह माह का वीजा जारी कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications