यूरोपीय संकट का कोई दुष्प्रभाव नहीं : आनंद शर्मा
एक सम्मेलन से इतर शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "यूरोपीय संघ (ईयू) के संकट का देश पर कोई बड़ा प्रभाव हमें नहीं दिखा है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ईयू स्थिति पर काबू पाने के लिए स्वयं प्रयास कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) उसकी मदद कर रहा है।"
ग्रीस के कर्ज संकट के कारण यूरोप में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। ईयू और आईएमएफ ने 10 खरब डॉलर के आपात राहत पैकेज की घोषणा की है, इससे दुनिया के वित्तीय बाजारों में स्थिरता आने की और यूरो के बारे में अटकलबाजी रुकने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications