अमेरिकी दूत ने सू ची से मुलाकात की

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार म्यांमार के प्रशासनिक अधिकारी सू ची को यंगून स्थित गेस्ट हाउस ले गए, जहां उन्होंने कैम्पबेल से मुलाकात। दोनों नेताओं की मुलाकात एक घंटे और 45 मिनट तक चली। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू ची 18 महीने से अपने घर में नजरबंद हैं।

गेस्ट हाउस परिसर में स्थानीय मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। सू ची से मिलने से पूर्व कैम्पबेल ने नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

एनएलडी के पूर्व कार्यकारी सदस्य विन टिन ने कहा, "हमने कहा कि वह 2010 आम चुनाव के परिणाम को स्वीकार नहीं करें क्योंकि चुनावों में विश्वसनीयता का अभाव है।"

कैम्पबेल दो दिवसीय म्यांमार दौरे पर रविवार को यंगून पहुंचे थे। म्यांमार की सैन्य सरकार ने इस वर्ष आम चुनाव कराने का वादा किया है। सू ची अपने ही घर में नजरबंद हैं, जिस वजह से इस वर्ष होने वाले आम चुनाव में वह हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

नए निर्वाचन कानून के अनुसार कैद की सजा काट रहे राजनीतिक दलों के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। सू ची की पार्टी एनएलडी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

उधर, एनएलडी के पूर्व कार्यकारी सदस्यों के गुट ने घोषणा की है कि वह चुनाव में हिस्सा लेने के लिए एक नई पार्टी 'नेशनल डेमोक्रेटिक फोर्स' बनाएगी। कैम्पबेल ने इस गुट के नेताओं से भी मुलाकात की।

कैम्पबेल ने रविवार को कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+