जयराम को और सचेत रहना चाहिए: भाकपा
जयराम ने बीजिंग दौरे में केंद्रीय गृह मंत्रालय और देश के सुरक्षा प्रतिष्ठानों की आलोचना की थी। उन्होंने चीनी कंपनियों के देश में निवेश के संबंध में गृह मंत्रालय पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह आवश्यकता से अधिक रक्षात्मक और चौकस रूख अपनाए हुए है।
भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के सचिव शमीम फैजी ने आईएएनएस से कहा, "जयराम को और अधिक सचेत और व्यवहारकुशल होना चाहिए।"
फैजी ने कहा कि इस मुद्दे पर इस्तीफा मांगना 'कड़ा कदम' माना जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकपा मंत्री से इस्तीफा नहीं मांग रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications