गिल ने किया फुल बोर शूटिंग रेंज का उद्घाटन

दिल्ली से सटे गुड़गांव के कादरपुर के करीब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में स्थित इस शूटिंग रेंज को बनाने में 28 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

गिल ने सीआरपीएफ, खेल मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में इस रेंज को देश को समर्पित किया।

इस रेंज को विशेष तौर पर तैयार किया गया है। 'नो डेंजर रेंज' के तौर पर तैयार इस स्थान के एक तरफ अरावली की पहाड़ियां हैं, जो निशानेबाजी के दौरान उत्तम अवरोधक का काम करती हैं।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार इस रेंज में 300 गज, 300 मीटर, 500 गज, 600 गज, 900 गज और 1000 गज की दूरी तक की स्पर्धाओं का आयोजन किया जा सकेगा। इसकी कुल लंबाई 945 गज और चौड़ाई 68 मीटर है।

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होना है। इसका उद्घाटन एवं समापन समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+