प्रधानमंत्री रमेश पर कार्रवाई करें : भाजपा
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रमेश ने चीन में सरकारी नीतियों पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संववादाताओं से बातचीत में कहा, "बतौर केंद्रीय मंत्री उनका बयान आपत्तिजनक है। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
उन्होंने कहा कि रमेश ने चीनी कंपनियों का पक्ष रखते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। इसकी जितनी की जाए वह उतनी ही कम है। "यह अस्वीकार्य है। चीन हमारे कम्प्यूटरीकृत संवेदनशील दस्तावेजों को हैक करने की कोशिश करता रहा है। गृह मंत्रालय ने उचित दिशानिर्देश जारी किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications