ब्रिटेन में जादुई आंकड़ा पाने के प्रयास तेज (लीड-1)

स्थानीय समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक कंजरवेटिव और लिबरल नेताओं में सोमवार को भी एक और दौर की वार्ता होगी। गत रविवार को दोनों दलों के प्रमुख वार्ताकारों के बीच सहमति बनाने के लिए तकरीबन छह घंटे बैठक हुई थी। दूसरी ओर क्लेग और ब्राउन की मुलाकात से कंजरवेटिव नेता दबाव में भी आ गए हैं।

ब्रिटेन की 650 सीटों वाली संसद में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 326 सीटों की जरूरत होती है। इस बार के चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी 306 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से वह 20 सीट दूर है।

ऐसे में कंजरवेटिव पार्टी 57 सीटें जीतकर आई लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिशें कर रही है। दोनों दलों के नेताओं के बीच रविवार को 70 मिनट वार्ता हुई थी।

कंजरवेटिव पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि जल्दबाजी में सरकार बनाने से अच्छा है कि सही कदम उठाया जाए। "इससे पहले कि जनता इस प्रक्रिया के खिलाफ हो जाए, हमें समझौते पर सहमति बनाने की आवश्यकता है।"

लिरबल डेमोक्रेट ने कंजरवेटिव के साथ गठबंधन के हो रहे समझौते को 'आशावादी' करार दिया है। इस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के एक सूत्र ने बताया, "यह महत्वपपूर्ण है कि जल्दबाजी करने से बेहतर एक सही समझौता करना है। परंतु लोगों के बीच इस प्रक्रिया को लेकर मुखालफत पैदा होने से पहले इस समझौते को अंतिम रूप दे देना जरूरी है।"

बताया जाता है कि ब्राउन ने लिबरल डेमोक्रेट्स के समक्ष समानुपातिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर पूर्ण जनमतसंग्रह का प्रस्ताव रखा है। परंतु इस बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से अभी नहीं कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+