मां है बच्चों में धूम्रपान की लत का कारण!
अमेरिका के 'सब्सटेंस एब्यूज एंड मेंटल हेल्थ सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन' (एसएएमएचएसए) द्वारा प्रायोजित इस शोध में कहा गया है कि उन किशोरों के धूम्रपान की लत का शिकार बनने की ज्यादा संभावना होती है, जिनकी माताएं खुद धूम्रपान करती हैं।
ऐसे मामलों में 16.9 फीसदी किशोरों को धूम्रपान की लत पड़ सकती है जबकि जिनकी माताएं धूम्रपान नहीं करतीं, उनके इस खराब लत का शिकार होने की सिर्फ 5.8 फीसदी संभावना रह जाती है।
इसी तरह, जिन किशोरों की माताएं भूतकाल में अवसाद का शिकार रही हैं, उनके भी धूम्रपान की लत में पड़ने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे 14.3 फीसदी बच्चे धूम्रपान कर सकते हैं। इसके उलट जिन बच्चों की माताओं में इस तरह की बीमारी नहीं रही है, उनके धूम्रपान का शिकार होने की प्रतिशत सिर्फ 7.9 रह जाता है।
जिन किशोरों की माताओं को धूम्रपान की लत और अवसाद दोनों हैं, उनके धूम्रपान का शिकार होने की संभावना काफी अधिक होती है। ऐसे मामलों का प्रतिशत 25.3 तक होता है लेकिन इस बीमारी और बुरी लत से दूर रहने वाली माताओं के बच्चों में धूम्रपान का शिकार होने की संभावना सिर्फ 5.6 फीसदी रह जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications