शूटिंग के दौरान विस्फोट पर मलयालम फिल्मोद्योग में विवाद

इडुक्की (केरल), 10 मई (आईएएनएस)। केरल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सोमवार तड़के यहां हुए विस्फोट में दो वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ ही खेमों में बंटे मलयालम फिल्मोद्योग में वाक युद्ध शुरू हो गया।

कुट्टीकानम के एक होटल में यह विस्फोट हुआ। फिल्म 'आत्मकथा' के निर्माण दल के लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 'आत्मकथा' में अभिनेता श्रीनिवासन और बांग्ला अभिनेत्री श्राबणी मुखर्जी अभिनय कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट स्थल से मिले विस्फोटक का जांच में इस्तेमाल किया जाएगा।

मलयालम फिल्मोद्योग तकनीशियनों के दो समूहों में बंटा हुआ है। इन समूहों से वाहनचालक से लेकर निर्देशकों तक के 19 संगठन जुड़े हुए हैं।

ये दो समूह हैं 'फिल्म एम्प्लाइज फेडरेसन ऑफ केरल' (एफईएफकेए) और 'मलयालम सिने टैक्निशियंस एसोसिएशन' (एमएसीटीए)।

एफईएफकेए के महासचिव व निर्देशक बी. उन्निकृष्णन ने एमएसीटीए के सदस्यों पर पूर्व में भी ऐसी स्थितियां बनाने का आरोप लगाया है और मांग की है कि विस्फोट के पीछे जो लोग हैं, उन्हें दंडित किया जाए।

एफईएफकेए में सभी बड़े निर्देशक हैं और इसे 'एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूविज आर्टिस्ट' (एएमएमए) का समर्थन प्राप्त है।

एमएसीटीए का नेतृत्व निर्देशक विनयन कर रहे हैं। विनयन का सुपरस्टार्स और शीर्ष निर्देशकों के साथ विवाद चलता रहता है।

अब केरल सरकार ने पहल करते हुए मलयालम फिल्मोद्योग के विवादों के निपटारे के लिए एक समिति का गठन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+