जर्मनी में मार्केल के गठबंधन को नुकसान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार देश के सर्वाधिक आबादी वाले उत्तरी राइन-वेस्टफालिया प्रांत जहां देश के कुल मतदाताओं का पांचवा हिस्सा है, सीडीयू के समर्थन में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।
सीडीयू वर्ष 2005 से लिबरल फ्री डेमोक्रेट (एफडीपी) के साथ मिलकर प्रांत की सत्ता पर काबिज थी।
नए परिणामों के अनुसार गठबंधन सरकार का संसद के ऊपरी सदन में बहुमत लंबे समय तक नहीं बना रहेगा, जहां 16 राज्यों का प्रतिनिधित्व है।
आधिकारिक गणना के अनुसार सीडीयू को करीब 34.6 प्रतिशत वोट मिले हैं, जो राज्यों में अब तक का उसका सबसे खराब प्रदर्शन है।
विश्लेषकों का मानना है कि सीडीयू की हार में सार्वजनिक और शिक्षा व्यय में कमी जैसे स्थानीय मुद्दों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राज्यों के इन चुनावों में सबसे अधिक फायदा ग्रीन पार्टी को हुआ, जिसके वोट छह प्रतिशत से बढ़कर 12.1 प्रतिशत हो गए।
उत्तरी राइन-वेस्टफालिया की ग्रीन पार्टी की अध्यक्ष क्लाउडिया रोथ ने कहा कि चुनाव के परिणाम मार्केल के गठबंधन के शासन के अंत की शुरुआत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications