फिलीपींस में मतदान की अवधि बढ़ी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकांश मतदान केंद्र समय पर खुले लेकिन समस्या नई स्वचालित मतगणना प्रणाली में आई जो सीधे परिणामों को केंद्रीय सर्वर पर भेजती है।
इसके कारण तेज गर्मी में मतदान के लिए खड़े मतदाताओं की कतारों को व्यवस्थित रखने में निर्वाचन अधिकारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
चुनावी हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई। कई स्थानों पर बम और ग्रेनेड हमले हुए। सबसे अधिक हिंसा दक्षिणी प्रांत मिंडनाओ में दिखी।
राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल सीनेटर बेनिग्नो नोइनोइ एक्वि नो तृतीय को भी वोट डालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "भारी संख्या में लोगों के मताधिकार का उपयोग नहीं होने से हम चिंतित हैं। अगर लोग समस्या के कारण वोट नहीं डाल पा रहे हैं तो यह एक बड़ा मुद्दा है।"
फिलीपींस में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सैकड़ों विधायकों और 17,000 स्थानीय अधिकारियों के निर्वाचन के लिए हो रहे चुनाव के लिए 5.07 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं।
निर्वाचन आयोग को करीब 85 प्रतिशत मतदान होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications