ईरान ने किया नई मिसाइलों का परीक्षण
तेहरान, 10 मई (आईएएनएस)। ईरान ने सोमवार को फारस की खाड़ी में जारी युद्धाभ्यास के दौरान विभिन्न तरह की मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
समाचार एजेंसी इरना के अनुसार ईरान में सतह से सतह, हवा से सतह और सतह से समुद्र में मार करने में सक्षम मिसाइलों का परीक्षण किया गया। ईरानी सशस्त्र बलों की ओर से चलाया जा रहा युद्धाभ्यास पांच मई को आरंभ हुआ था और यह बुधवार तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications