विधानपरिषद चुनाव में कांग्रेस, एमआईएम और तेदेपा को सफलता
हैदराबाद, 10 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानपरिषद की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस, मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) और तेलुगु देशम पार्टी (तेदापा) को एक-एक सीटों पर सफलता मिली है।
कांग्रेस के एम. एस. प्रभाकर और एमआईएम के सैयद अमीनुल हसन जाफरी जहां हैदराबाद से निर्वाचित हुए वहीं तेदेपा उम्मीदवार नरेंद्र रेड्डी ने रंगारेड्डी जिले में जीत हासिल की।
सोमवार सुबह शुरू हुई मतगणना के बाद तीनों उम्मीदवारों की जीत की घोषणा हुई। इन सीटों के लिए शुक्रवार को चुनाव हुआ था।
राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार है जबकि एमआईएम उसकी सहयोगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications