शैलसूट सबसे खराब परिधान
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सर्वेक्षण में ब्रिटेन की एक चौथाई से अधिक महिलाओं ने शैलसूट को सबसे खराब पोशाक के रूप में चुना है।
शैलसूट के बाद स्पैंडेक्स लैगिंग्स को खराब पोशाक चुना गया है और इसके बाद पर्म हेयरस्टाइल का स्थान है। स्पैंडेक्स लैगिंग्स को 39 प्रतिशत और पर्म हेयरस्टाइल को 36 प्रतिशत महिलाओं ने खराब माना है।
'गैलेक्सी काउंटर्स' द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक एक तिहाई महिलाएं डे ग्लो मेकअप और स्टरप पतलूनों की वापसी नहीं चाहतीं।
यद्यपि 80 के दशक की सर्वश्रेष्ठ पोशाक में स्टोन वॉश डेनिम को चुना गया है। इसे 32 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके बाद वेफैरर-स्टाइल प्लास्टिक सनग्लासेज को 27 प्रतिशत वोट मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications