ग्रामीणों की पिटाई से युवक की मौत
निगोहा थाना क्षेत्र के मठ गांव में सोमवार को किशोरी से दुराचार के प्रयास के आरोपी वासुदेव रावत (26 वर्ष) की ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से पिटाई की, इससे उसकी मौत हो गई।
निगोहा थाना प्रभारी वेद प्रकाश त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि इस मामले में फिलहाल चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।
त्रिपाठी ने कहा कि घटना में कुछ ग्रामीणों का नाम सामने आए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
पुलिस के मुताबिक कुएं से पानी भरने गई किशोरी के साथ आरोपी कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास कर रहा था। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और युवक को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications