ईरान में ऑटोमोबाइल संयंत्र की स्थापना
ऑटोमोबाइल संयंत्र की स्थापना के बाद अहमदीनेजाद ने कहा, "ईरान ने विश्व को दिखा दिया है कि उसे विदेशी सहायता की जरूरत नहीं है। वित्तीय या राजनीतिक स्तर पर हम अपने बूते खड़े हो सकते हैं।"
ऑटोमोबाइल संयंत्र 'साइपा कार निर्माण कंपनी' की स्थापना काशान शहर में किया गया है। इसे 40 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार किया गया है।
अहमदीनेजाद ने देश की पहली स्वनिर्मित कार 'टिबा' का भी अनावरण किया। उन्होंने देश के कार निर्माता कंपनियों से गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कहा। राष्ट्रपति ने कहा, "यदि कोई ईरानी कार खरीदाना चाहे तो उसे घरेलू कार को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications