सरिस्का में आएंगे 2 और बाघ
राजस्थान वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"सरिस्का में बाघ और बाघिन लाने को लेकर विशेषज्ञों का एक दल इन दिनों रणथम्भौर में है।"
इससे पहले सरिस्का में तीन बाघों को छोड़ा गया था। सबसे पहले जून 2008 में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से सरिस्का में एक बाघ छोड़ा गया था। इसके बाद दो बाघिनों को छोड़ा गया था।
वहीं वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि दो बाघों को सरिस्का में छोड़े जाने से पहले उनकी डीएनए जांच होगी।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले सरिस्का में एक बाघ छोड़ा गया था लेकिन वह दो बाघिनों के साथ प्रजनन नहीं कर सका। उन्होंने कहा, "हम चाहते है कि इस बार सब कुछ अच्छे तरीके से निपट जाए। यह सही वक्त है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications