एक और प्रेमी युगल ऑनर किलिंग का शिकार
पुलिस के मुताबिक अंशु नाम की एक युवती ने अपने प्रेमी अजीत के साथ हाल ही में शादी की थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे। यह शादी अंशु के भाई अनुज को मंजूर नहीं थी, लिहाजा उसने अजीत को मौत के घाट उतार दिया। दो दिन पहले अजीत का शव खेतों में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता के साथ खोज-बीन शुरू की और अनुज को धर दबोचा।
पढ़ें- निरुपमा हत्याकांड की ताज़ा खबरें
पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में अनुज ने कबूला कि उसी ने ही अजीत की हत्या की है। यही नहीं पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने पर उसने यह भी कबूला कि अंशु की हत्या भी उसी ने की है। हालांकि अंशु का शव अभी तक नहीं मिला है। पुलिस ने अनुज व उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांज अभी जारी है।
गौरतलब है कि गत 29 अप्रैल को दिल्ली की पत्रकार निरुपमा पाठक का शव झारखंड के कोडरमा जिले में स्थित उसे घर में पंखे से लटका पाया गया था। शुरू में पुलिस उसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह ऑनर किलिंग का मामला साबित हो गया। निरुपमा ब्राह्मण परिवार से थी, जो एक कायस्थ युवक से शादी करना चाहती थी।













Click it and Unblock the Notifications