कोस्टा रिका में पहली महिला राष्ट्रपति
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार 11.39 बजे सैन जोस में शपथ ग्रहण समारोह में चिनचिला ने पद और गोपनियता की शपथ ली। दो नए उप राष्ट्रपतियों ने भी पद की शपथ ली।
चिनचिला ने कहा कि वह जनता के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह देश के शिक्षा बजट में इजाफा करेंगी। राष्ट्रपति ने कहा, "हम कोस्टा रिका में शांति के लिए एक टीम की तरह काम करेंगे। "
शपथ ग्रहण समारोह में मेक्सिको, कोलंबिया, इक्वाडोर, जॉर्जिया, पनामा, ग्वांटेमाला, होंडुरास, अल सल्वाडोर और निकारगुआ के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications