नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
छतरपुर, 9 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से पुलिस ने 100 रुपये के 74 नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को शनिवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
छतरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने रविवार को बताया, "स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान के संचालक जावेद को 100-100 रुपये के 74 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। "
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है कि उसके पास ये नकली नोट कहां से आए। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जावेद का किसी गिरोह के साथ संबंध तो नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications