नकली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार
जिले के कोतवाली (शहर) के वरिष्ठ उप-निरीक्षक ब्रज मोहन ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सूचना के आधार पर भूड़ इलाके से शनिवार शाम को मीरध्वज सिंह नाम के तस्कर को 38,850 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ गया। बरामद नोटों में 10, 50, 100 और 500 रुपये के जाली नोट शामिल हैं।
मोहन के मुताबिक नोएडा निवासी इस तस्कर के पास से एक इटैलियन पिस्टल भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त पिछले कई सालों से दिल्ली से नकली नोट व अवैध हथियार लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनकी तस्करी करता था।
पुलिस को अभियुक्त के किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। मोहन ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके फरार साथियों की भी तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications