अमेरिका में नौका हादसे में 37 घायल
अमेरिकी समाचार चैनल एनवाई1 के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 9.25 बजे एंड्रयू जे.बारबेरी नौका स्टेटेन द्वीप स्थित सेंट जार्ज फैरी टर्मिनल के एक डॉक से टकरा गयी।
यातायात विभाग की आयुक्त सादिक खान ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ था। उन्होंने कहा हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खान ने कहा अन्य घायलों को मामूली चोटें आईं हैं। एंड्रयू जे.बारबेरी नौका वर्ष 2003 में भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 11 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications