ईरान 6 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में
ईरान के दूरसंचार मंत्री रेजा तकिपुर ने समाचार एजेंसी फार्स से कहा, "हम फिलहाल पांच से छह उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अगले साल की पहली छमाही में हम एक उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने में सफल होंगे।"
उन्होंने कहा कि ईरान अंतरिक्ष उद्योग के विकास के लिए पिछले तीन से चार वर्षो में काम कर रहा है।
तकिपुर ने कहा कि देश के घरेलू अंतरिक्ष कार्यक्रम में कोई खामियां नहीं है क्योंकि ईरानी वैज्ञानिक उपग्रह आधारित तकनीक हासिल करने में कामयाब रहे हें। देश में उपग्रह प्रक्षेपण के लिए लांच पैड बनाए जाने की भी योजना है।
उन्होंने कहा, "हमारे पास अभी सिर्फ एक ही लांच पैड है। इस क्षेत्र में हमारी कुछ सीमाएं हैं। और अधिक लांच पैड बनाने की हमारी योजना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications