पूर्व मंत्री बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

शिमोगा के एक पुलिस अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "हलप्पा 2.30 मिनट पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हाजिर हुए। विभिन्न आपराधिक मामलों की जांच के लिए वह पुलिस हिरासत में हैं। उन पर ये मामले तीन मई को दर्ज हुए थे।"

अधिकारी ने बताया, "उनके ऊपर लगे बलात्कार समेत कई मामलों में उनसे पूछताछ की गई। उनका बयान दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"

अपने दोस्त वेंकटेश मूर्ति की पत्नी चंद्रावती के साथ शिमोगा में 27 नवंबर 2009 को बलात्कार के आरोप में हलप्पा ने दो मई को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

चार घंटे की पूछताछ के बाद हलप्पा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए एक अस्पताल ले जाया गया।

हलप्पा ने अग्रिम जमानत के लिए सत्र न्यायालय में अपील की है जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

मूर्ति और उनकी पत्नी ने शिमोगा के पुलिस अधीक्षक के यहां तीन मई को हलप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद चार मई से हलप्पा फरार थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+