दिल्ली में तापमान में वृद्धि के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
वातावरण में नमी का स्तर 31 से 61 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद बारिश के आसार नहीं हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications