उप्र में पारा गिरा
पिछले 24 घंटों में कानपुर का अधिकतम तापमान 35.5, आगरा 36.6, गोरखपुर 35.9, इलाहाबाद, 39.0 और लखनऊ का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications