ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झ्झड़प, 6 घायल
पुलिस के अनुसार घटना जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के महावतपुरा गांव की है, जहां शनिवार शाम आरोपी युवक का घर जला रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस से हिंसक झ्झड़प कर उनकी दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। अफजलगढ़ थाना प्रभारी राजेश चौहान ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से काबू में है। तनाव के मद्देनजर इलाके में भारी संख्या मे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
चौहान ने कहा कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला और आगजनी के आरोप में 37 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि शिशुपाल सिंह की 21 वर्षीय पुत्री गांव के ही एक युवक (24) के साथ के साथ एक सप्ताह पहले फरार हो गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले की रिपोर्ट न दर्ज करने से गुस्साए युवती के परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर शनिवार को युवक का घर फूंक दिया।
पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल ने बिजनौर शहर में अपने एक दोस्त के यहां शरण ले रखी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications