दिल्ली में तापमान में वृद्धि (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया,"दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान साल के इस समय के लिए सामान्य से एक डिग्री कम है।"
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया,"राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान साल के इस समय के लिए औसत से दो डिग्री अधिक है।"
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
अधिकारी ने कहा,"राजधानी में सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications